Sattu Drink Recipe in Hindi | 5 मिनट में बनाएं ठंडा और हेल्दी शरबत

Table of Contents

  1. Introduction
  2. सत्तू ड्रिंक क्या है?
  3. सत्तू का शरबत कैसे बनाएं?
  4. सत्तू का शरबत – सामग्री (Ingredients)
  5. Sattu Drink Recipe-Sattu Ka Sharbat Kaise Banta Hai
  6.  सत्तू का शरबत – (Tips)
  7. Sattu Ka Sharbat Ke Fayde
  8. FAQs
  9. Read More-Banana Milkshake Recipe
  10. निष्कर्ष 
  11. Recipe card

Sattu Drink Recipe - सत्तू का शरबत पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। खासकर गर्मियों के मौसम में सत्तू का शरबत शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। गर्मी शुरू होते ही शरीर में थकान महसूस होने लगती है और दिनभर काम करने के बाद ऊर्जा कम हो जाती है। ऐसे में यह हेल्दी और रिफ्रेशिंग सत्तू ड्रिंक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जो तुरंत ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है।

सत्तू ड्रिंक क्या है?

कई लोग सत्तू के बारे में जानते हैं और इससे बनने वाले अलग-अलग ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, लेकिन कुछ लोग अभी भी नहीं जानते कि सत्तू क्या होता है। सत्तू भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है, जो एक पौष्टिक आटा होता है। यही सत्तू पानी और मसालों के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक के रूप में तैयार किया जाता है।

सत्तू का शरबत कैसे बनाएं?

अब जब आपको सत्तू के बारे में जानकारी मिल गई है, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि सत्तू का शरबत कैसे बनाया जाता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे घर पर सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं। सत्तू का शरबत बनाने के लिए सत्तू, बारीक कटा हुआ प्याज, नमक, पुदीना पत्ते, बर्फ और कुछ मसालों का उपयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। गर्मियों में सुबह इसका सेवन करने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।


इस लेख में हम आपको घर पर आसान तरीके से सत्तू का शरबत रेसिपी हिंदी में विस्तार से बताएंगे। तो चलिए सबसे पहले इसकी मुख्य सामग्री तैयार करते हैं, और फिर स्टेप-बाय-स्टेप इसकी रेसिपी और फायदे जानते हैं।

सत्तू का शरबत – सामग्री (Ingredients)

  • 2 बड़े चम्मच सत्तू (भुना चना पाउडर)
  • 1 गिलास ठंडा पानी
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • पुदीना पत्ते (गार्निश के लिए)
  • बर्फ के टुकड़े (optional)

Sattu Drink Recipe-Sattu Ka Sharbat Kaise Banta Hai

 एक बोल में सत्तू को दाले और उसमे थोड़ा पानी दाल के अच्छे से मिक्स केरल ताकि उसमें गुठलियां न रहें।
अब इसमें बचा हुआ पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और पुदीना डालें।
इसके बाद नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें और अंत में बर्फ डालें।
ठंडा-ठंडा सत्तू का शरबत गिलास में डालकर सर्व करें।

 सत्तू का शरबत – (Tips)

  • हमेशा ठंडा पानी इस्तेमाल करें, इससे शरबत ज्यादा refreshing बनता है
  • सत्तू को पहले थोड़ा पानी डालकर अच्छे से घोल लें, ताकि गुठलियां न बनें
  • स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू और भुना जीरा जरूर डालें
  • ज्यादा गाढ़ा न बनाएं, जरूरत के अनुसार पानी adjust करें
  • ताजा बनाकर तुरंत पीना बेहतर होता है

Sattu Ka Sharbat Ke Fayde

  1. सत्तू का शरबत गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और लू से बचाव करता है।
  2. इसमें प्राकृतिक पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को जल्दी ऊर्जा देने में सहायक होते हैं।
  3. गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, ऐसे में सत्तू का शरबत शरीर को हाइड्रेट रखता है।
  4. सत्तू में फाइबर होता है, जो digestion को बेहतर बनाता है और पेट को हल्का रखता है।
  5. यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।

FAQs

Que-1 क्या सत्तू का शरबत रोज पी सकते हैं?

हाँ, गर्मियों में इसे रोजाना सीमित मात्रा में पिया जा सकता है।


Que-2  सत्तू का शरबत कब पीना चाहिए?

इसे सुबह या दोपहर में पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।


Que-3  क्या सत्तू का शरबत वजन कम करने में मदद करता है?

हाँ, यह पेट को भरा रखता है, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है।


Que-4  सत्तू का शरबत ठंडा पीना चाहिए या सामान्य?

इसे ठंडा पीना ज्यादा अच्छा लगता है, खासकर गर्मियों में।


Que-5  क्या सत्तू का शरबत बच्चों के लिए अच्छा है?

हाँ, यह बच्चों के लिए भी हेल्दी और एनर्जी देने वाला ड्रिंक है।

Read More-Banana Milkshake Recipe

निष्कर्ष 

दोस्तों इस लेख में हमने आपको Sattu Drink Recipe सत्तू रेसिपी हिंदी में विस्तार से बताई आपको रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं अगर आपको इस रेसिपी से कोई संदेह है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। सत्तू ड्रिंक रेसिपी अपने दोस्तों के साथ शेयर करना मत भूलेगा तबतक के लिए मिलते हैं एक और नई रेसिपी के साथ world recipe को padne के लिए अपना धन्यव्याद

रेसिपी कार्ड

सत्तू का शरबत – सामग्री (Ingredients)

  • 2 बड़े चम्मच सत्तू (भुना चना पाउडर)
  • 1 गिलास ठंडा पानी
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • पुदीना पत्ते (गार्निश के लिए)
  • बर्फ के टुकड़े (optional)

Sattu Drink Recipe

 एक बोल में सत्तू को दाले और उसमे थोड़ा पानी दाल के अच्छे से मिक्स केरल ताकि उसमें गुठलियां न रहें।

अब इसमें बचा हुआ पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और पुदीना डालें।

इसके बाद नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें और अंत में बर्फ डालें।

ठंडा-ठंडा सत्तू का शरबत गिलास में डालकर सर्व करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.