Table of Contents
- Introduction
- आलू टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
- Aloo Tamatar ki Sabji Recipe in Hindi (Step-by-Step Recipe)
- टिप्स (Tips)
- FAQs-(Aloo Tamatar ki Sabji Recipe in Hindi)
- Read More-Bhindi Ki Sabji Recipe
- Conclusion-
- Recipe card
आपने भी कभी न कभी भंडारे या बाहर होटल में आलू टमाटर की सब्जी जरूर खाई होगी। बाहर की सब्जी का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है, और हम अक्सर उसे घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वैसा स्वाद नहीं आ पाता। इसलिए हमने अलग-अलग रेसिपी और तरीकों को समझकर यह आसान और स्वादिष्ट रेसिपी तैयार की है।
इस लेख में हम आपको घर पर ही चटपटी और स्वादिष्ट आलू टमाटर की सब्जी बनाने की आसान विधि स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे। तो चलिए आज की इस रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री तैयार करते हैं।
आलू टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
- 3–4 उबले हुए आलू
- 2–3 टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 बड़े चम्मच तेल
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
Aloo Tamatar ki Sabji Recipe in Hindi (Step-by-Step Recipe)
Step 1:आलू टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
Step 2:अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और हींग डालकर हल्का भून लें।
Step 3:इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और अच्छे से पकाएं। टमाटर को जल्दी गलाने के लिए आप इसमें थोड़ा नमक भी डाल सकते हैं।
Step 4:अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छे से भून लें।
Step 5:अब उबले हुए आलू को हल्का मैश करके कढ़ाई में डालें और मसाले के साथ अच्छे से मिलाएं।
Step 6:अब इसमें थोड़ा पानी डालकर 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, जब तक सब्जी अच्छी तरह गाढ़ी न हो जाए।
Step 7:अंत में गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं और हरे धनिया से garnish करें।
आपकी स्वादिष्ट आलू टमाटर की सब्जी तैयार है
टिप्स (Tips)
ज्यादा स्वाद के लिए आप थोड़ा देसी घी भी डाल सकते हैं
मसालों को अच्छे से भूनना बहुत जरूरी है
आलू को ज्यादा मैश न करें, हल्का टेक्सचर रखें
FAQs-(Aloo Tamatar ki Sabji Recipe in Hindi)
Q1. आलू टमाटर की सब्जी कितने समय में बन जाती है?
लगभग 15–20 मिनट में
Q2. क्या बिना प्याज के यह सब्जी बना सकते हैं?
हाँ, यह बिना प्याज के भी बहुत स्वादिष्ट बनती है
Q3. इसे और स्वादिष्ट कैसे बनाएं?
थोड़ा कसूरी मेथी या देसी घी डाल सकते हैं
Q4. यह सब्जी किसके साथ अच्छी लगती है?
रोटी, पूरी या चावल के साथ
Read More-Bhindi Ki Sabji Recipe
Conclusion-
सच कहूं तो मुझे पहले आलू की सब्जी बिल्कुल पसंद नहीं थी। अगर घर पर मम्मी आलू की सब्जी बनाती थीं, तो मैं खाना ही नहीं खाती थी। लेकिन एक बार मैंने यह आलू टमाटर की सब्जी ट्राई की और इसका स्वाद इतना अच्छा लगा कि तब से यह मेरी पसंदीदा सब्जी बन गई।
इस लेख में हमने आपको घर पर आसान तरीके से बनने वाली Aloo Tamatar ki Sabji Recipe in Hindi आलू टमाटर की सब्जी रेसिपी हिंदी में बताई है। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और कमेंट करके बताएं कि आपको यह कैसी लगी।
रेसिपी कार्ड
सामग्री

0 Comments