Nariyal Ki Barfi Recipe in Hindi – घर पर बनाएं स्वादिष्ट और आसान बर्फी-World Recipe

Nariyal Ki Barfi Recipe In Hindi-हेलो दोस्तों, World Recipes में आपका स्वागत है।
नारियल की बर्फी एक ऐसी मिठाई है जो खाने में स्वादिष्ट होती है और इसे घर पर आसानी से कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है।

घर पर कोई खास मेहमान आने वाले हों या कोई खास त्योहार का मौसम हो, नारियल की बर्फी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
नारियल की बर्फी को घर पर बनाना आसान है।

इस मिठाई को बनाने के लिए न ज्यादा समय चाहिए होता है, न ज्यादा सामग्री।
इस लेख में हम आपको स्वादिष्ट नारियल की बर्फी रेसिपी हिंदी में विस्तार से बताएंगे और जानेंगे कि घर पर आसान तरीके से नारियल की बर्फी कैसे बनाएं,Nariyal Ki Barfi Recipe In Hindi वो भी स्टेप बाय स्टेप विधि के साथ।

तो चलिए शुरू करते हैं!

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 20 मिनट
कुल समय: 30 मिनट
कितनों के लिए: 8-10 पीस

सामग्री

  • 3 ताजे नारियल 2 कप
  • .250 ग्राम चीनी 1 कप
  • .150 ग्राम दूध पाउडर
  • 1/2 चम्मच हरी इलायची पाउडर
  • 2 चम्मच देसी घी
  • 2 कप दूध .400 मिली

Nariyal Ki Barfi Kaise Banai Jati Hai – Step-by-Step विधि

नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले ताजा नारियल लें और उसका छिलका निकाल दें और छील लें।
अब उसे अच्छे से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब एक मिक्सी लें और नारियल के टुकड़े उसमें डाल दें।
फिर उसका बारीक पाउडर बना लें।
अब एक कढ़ाई लें, उसमें घी डालें और नारियल का पाउडर डालें।
अच्छे से मिक्स करते रहें और उसे 2 मिनट तक हल्का सुखाएं।
अब उसमें दूध डालें और अच्छे से मिक्स करते रहें — ध्यान रखें कि मिश्रण जले नहीं।
करीब 3–4 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
अब उसमें चीनी डालें, अच्छे से मिलाएं और जब तक मिश्रण सूखने लगे तब तक पकाएं।
इसके बाद दूध पाउडर मिलाएं और फिर से तब तक पकाएं जब तक पूरा मिश्रण सुख न जाए।
अब इलाइची पाउडर डालें।
आंच बंद कर दें और 4–5 मिनट तक ठंडा होने दें।
फिर एक थाली लें, उस पर मक्खन या घी लगाएं और नारियल की बर्फी का मिश्रण उसमें डालें।
20–25 मिनट तक ठंडा होने दें।
अंत में बर्फी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और ऊपर से इलाइची या ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।

Tips-

  • आप चाहें तो इसमें कंडेंस्ड मिल्क का भी प्रयोग कर सकते हैं – और भी क्रीमी स्वाद के लिए।
  • फ्रिज में स्टोर करने पर ये बर्फी 4-5 दिन तक चलेगी।
  • चाहें तो इसमें केसर या गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर नया फ्लेवर दे सकते हैं।

Nariyal Ki Barfi Recipe In Hindi Video-

FAQs – Nariyal Ki Barfi Recipe In Hindi

Q1. Nariyal ki barfi को कितने समय तक स्टोर किया जा सकता है?
एयरटाइट कंटेनर में 4-5 दिन तक।

Q2. क्या यह बर्फी व्रत में खाई जा सकती है?
हां, इसमें कोई अनाज नहीं है, इसलिए व्रत में खा सकते हैं।

Q3. क्या इसे बिना दूध के बना सकते हैं?
 हां, condensed milk या mawa से भी बना सकते हैं।

Also Read- Jeera Aloo Recipe In Hindi

निष्कर्ष

Nariyal Ki Barfi Recipe In Hindi-अब आप जान चुके हैं कि nariyal ki barfi kaise banai jati hai एकदम आसान और देसी स्टाइल में।
अगर आप भी मीठा खाना पसंद करते हैं और कुछ जल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो यह easy nariyal ki barfi recipe आपके लिए परफेक्ट है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.